उच्च शिक्षा के हजारों संस्थान भारत में विकास की तीसरी आँख हो सकते हैं, जो निरपेक्ष होकर विकास की ग
भारत विकसित होने की राह पर है |अभी हाल में प्रधानमंत्री ने आने वाले पचीस वर्षो में भारत को विकसित देश बनाने का नारा भी दिया है |भारत में इस वक्त दुनिया के किसी भी विकसित देश से कई गुना ज्यादा विकास परियोजनाए चल रही है | गरीबों की जीवन शक्ति, विकास की चाह रखने वालों में क्षमता निर्माण, आधारभूत संरचनाओ का निर्माण, महिला शक्ति निर्माण, सामाजिक संयोजन, आर्थिक समहितिकरण की अनेक योजनाएं भारत सरकार संचालित कर रही है | साथ ही जलशक्ति, गतिशक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण, इकोनॉमिक कॉरीडोर, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी आंतरिक सुरक्षा, ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक परियोजनायेँ केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित की जा रही हैं |इन सभी परियोजनाओं का लक्ष्य भारत को विकासमान महाशक्ति बनाना तो है ही, साथ ही इनसे भारत में विकास का महाआख्यान गढ़ने की कोशिश भी है, जो देश में विकासात्मक हस्तक्षेप और विकास की आकांक्षा व प्रेरणा विकसित कर सके |